उमाकांत तिवारी रुद्री थाना प्रभारी बनाए गए,कोतवाली, अर्जुनी में फेरबदल नहीं
भूपेन्द्र साहू
धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने शुक्रवार की देर शाम प्रशासनिक दृष्टिकोण के आधार पर निरीक्षक और उप निरीक्षकों को तबादला सूची जारी की है। जिसके आधार पर 9 निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक का तबादला हुआ है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक अरुण कुमार साहू थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी कुरूद, निरीक्षक सन्नी दुबे थाना प्रभारी रुद्री से नगरी, निरीक्षक शरद ताम्रकार थाना प्रभारी भखारा से प्रभारी यातायात,निरीक्षक लेखराम ठाकुर थाना प्रभारी सिहावा से थाना प्रभारी भखारा, निरीक्षक राजेश जगत थाना प्रभारी बोराई से प्रभारी मगरलोड, निरीक्षक दीपा केवट थाना प्रभारी कुरूद से प्रभारी महिला सेल, निरीक्षक प्रमोद कुमार अमलतास थाना प्रभारी अकलाडोंगरी से बोराई, निरीक्षक चक्रधर नाग थाना प्रभारी खल्लारी से अकलाडोंगरी, निरीक्षक शोभा मांडवी प्रभारी महिला सेल से चौकी प्रभारी बिरेझर
उप निरीक्षक चंद्रकांत थाना प्रभारी मगरलोड से थाना प्रभारी सिहावा, उप निरीक्षक लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर चौकी प्रभारी करेली बड़ी से थाना अर्जुनी, उप निरीक्षक अजय सिंह रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी करेली बड़ी, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी चौकी प्रभारी बिरेझर से थाना प्रभारी रुद्री, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार रक्षित केंद्र से थाना कुरूद, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर गेडाम थाना नगरी संबद्ध DRG नगरी को थाना प्रभारी खल्लारी DRG नगरी पदस्थ किया गया है।





0 टिप्पणियाँ