NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही:252 लीटर महुआ शराब और 6350 किलो महुआ लाहन जब्त

 



धमतरी। कलेक्टर  नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में आबकारी अमला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक कुरूद निशांत साधु के नेतृत्व में गुरुवार सुबह मुखबीर से प्राप्त सूचना पर भखारा थाना के ग्राम कोपेडीह में कुल 252 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 6350 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।


 

साथ ही छ.ग.आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च)34(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम  किया गया। उन्होंने बताया कि इसका कुल बाज़ार मूल्य 3 लाख 2 हजार 400 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक लालजी दीवान, आबकारी आरक्षक मुरली सोनी, राजेश यादव, प्रशांत यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि कोपेडीह में लंबे समय से अवैध शराब बनाई जा रही है। इसके अलावा केरेगांव थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब बनती है।आबकारी विभाग द्वारा जितने बार भी छापामार कार्रवाई की गई है हमेशा अज्ञात के खिलाफ ही मामला दर्ज हुआ है। आखिर अब तक बनाने वालों को क्यों नहीं पकड़ा जा सका है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ