भूपेन्द्र साहू
धमतरी।गुरुवार सुबह नगरी रोड में केरेगांव के पास बिस्कुट से भरे मेटाडोर में अचानक आग लग गई। आग से सामान और मेटाडोर पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही धमतरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
मिली जानकारी के अनुसार आईसर मेटाडोर क्रमांक CG04 LL 7943 रायपुर से पारले बिस्कुट भरकर नगरी जा रही थी। केरेगांव पहुंचने पर थाना से लगभग 200 मीटर दूर मेटाडोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें चारों तरफ फैल गई। इस दौरान सड़क में दोनों तरफ ट्रैफिक बंद कर दिया गया। लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। तत्काल इसकी सूचना धमतरी फायर ब्रिगेड को दी गई। टीम रवाना हुई पहुंचने तक लगभग सारा सामान और मेटाडोर जल चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बिस्किट से भरे मेटाडोर में शॉट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर राजेश निषाद और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था।




0 टिप्पणियाँ