![]() |
| File |
धमतरी। पिता की डंडे से पीटकर हत्या करने वाला हेमलाल सोरी जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी में आजीवन कारावास की सजा मिलते ही पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस उसे ढूढ़ रही है।
24 अप्रैल बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीसी ऊषा गेंदले ने पिता के हत्या के मामले में हेमलाल सोरी 30 वर्ष पुत्र स्व.बनसिंह सोरी निवासी ग्राम झुरानदी कसपुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शाम को पुलिस उसे न्यायालय से वापस जेल ले जाने वाली थी। इससे पहले ही वह पुलिस की लापरवाही के चलते चकमा देकर न्यायालय से भाग गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ज्ञात हो कि दो जनवरी 2023 को बन सिंह सोरी घर के आंगन में गांव के श्याम लाल नेताम एवं रिश्तेदार घसियाराम नेताम के साथ में बैठा हुआ था। उसी समय उसका पुत्र हेमलाल सोरी तमतमाते हुए आया। पिता को बहुत सियानी करते हो कहकर पास में रखे लकड़ी के डंडे (ठूंठ) से मारने लगा। सिर एवं सीने में गंभीर चोट से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन बड़े भाई सगाराम सोरी ने बोराई थाना में अपने छोटे भाई हेमलाल सोरी के विरूद्ध हत्या की रिपार्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने हेमलाल को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

0 टिप्पणियाँ