NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

शातिर बदमाश तानाजी राव उर्फ मोनू को किया गया जिला बदर

 



कलेक्टर नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर किया जिला बदर


धमतरी।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने बदमाशों पर हो रही लगातार कार्यवाही हो रही हैं। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव 30 वर्ष पिता रत्नाकर राव साकिन बांसपारा,हॉल ग्राम बोरझरा थाना भखारा जिला धमतरी को 1 वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है। 


पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त 3 अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है,जो प्रक्रिया में हैं।

तानाजी राव उर्फ मोनू के विरुद्ध विगत कुछ वर्षों से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने, चोरी,आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध है। 

जिला दण्डाधिकारी धमतरी द्वारा, तानाजी राव उर्फ मोनू उम्र 30 वर्ष  बांसपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी को  21 अप्रैल से आगामी 1 वर्ष के लिये जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश दिया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ