भूपेन्द्र साहू
धमतरी।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा देश भर में हो रही है। मंगलवार को वे राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे।छत्तीसगढ़ में जांजगीर चंपा और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत उन्होंने सभा ली।महासमुंद क्षेत्र के अंतर्गत धमतरी में उनकी सभा दोपहर बाद रही। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निर्धारित समय में पहुंच गए।मंच पर जैसे ही पहुंचे मोदी मोदी के और जय श्री राम के के नारे लगने लगे। पीएम के आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भाषण संक्षिप्त में हुआ।उसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने लगभग 40 मिनट के भाषण में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां को गिनाया।
बिलाईमाता और रुद्रेश्वर महादेव को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरुवात की। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और विकास साथ-साथ नहीं चल सकते। कांग्रेस जहां-जहां रही है हिंसा और भ्रष्टाचार बढ़ी है। छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधि पिछले 5 सालों में बढ़ी है। आखिर कौन सा कनेक्शन इनके बीच में है। लोग जान गवाते रहे कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। भाजपा ने नक्सलवाद और भ्रष्टाचार दोनों पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी देता हूं छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जल्द से खत्म कर दूंगा। माताओं को वादा करता हूं कि उनके बेटे की रक्षा होगी। नियत सही होती है तो नतीजे भी सही होते हैं। उन्होंने कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग गरीबों के बारे में क्या जानेंगे। कांग्रेस 60 साल राज किया लेकिन गरीबों का कभी ख्याल नहीं आया। मैंने इनको समझा अभी मुफ्त राशन योजना लागू किया है जो आगे 5 साल रहेगी। इस दौरान उन्होंने अपनी केंद्र और छत्तीसगढ़ प्रदेश की योजनाओं का उल्लेख भी किया। मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, महासमुंद,कांकेर के भाजपा प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा सहित अन्य नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक रंजना साहू ने किया।



0 टिप्पणियाँ