![]() |
| सक्ती में सभा |
भूपेन्द्र साहू
धमतरी। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राजस्थान में सभा में शामिल होने के बाद सुबह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे वहां से सक्ती के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के प्रचार के लिए धमतरी पहुंचेंगे।
पीएम मोदी के आगमन के पहले लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई है।तीन विशाल डोम बनाए गए हैं। इसके अलावा लगभग 100 फीट का मंच भी तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कई नेता शामिल हो सकते हैं।पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एरिया को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। इस सभा में महासमुंद और कांकेर लोकसभा के कार्यकर्ता पीएम मोदी को सुनने पहुंचेंगे।बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार धमतरी आ रहे हैं। इसके पूर्व सन 2014 में प्रचार के सिलसिले में बालक स्कूल मैदान में पहुंचे थे, तब वे प्रधानमंत्री नहीं थे।



0 टिप्पणियाँ