धमतरी।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा पहले ही भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों को 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है। वैसे भी शिक्षक प्रतिवर्ष स्वेच्छा से ग्रीष्मकालीन समर कैंप लगाता ही है किंतु इस वर्ष दबाव पूर्वक अनिवार्यता से समर कैम्प लगाने आदेशित किया गया था।
ततसंबंध सयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित महोबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को ज्ञापन सौंपकर ग्रीष्म कालीन समर कैंप स्थगित करने की मांग की गई थी।सयुक्त शिक्षक जिला धमतरी के मांग पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी जिला धमतरी के द्वारा ग्रीस्मकालीन समर कैंप स्थगित करने का आदेश दिया गया है।
प्रतिनिधि मंडल में विशेष रूप से मामता खालसा प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हरीश सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष, मनोज देवांगन, व लोमस प्रसाद साहू जिला संयोजक, सुनीता यादव जिला महिला प्रकोष्ठ शेषनारायण गजेंद्र जिला सचिव, देवेश साहू जिला कोषाध्यक्ष, पदम साहू ब्लॉक अध्यक्ष नगरी, पवन परिहार ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी, हुमन चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद, जयंत साहू ब्लॉक अध्यक्ष मगलरोड उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक सहारे वरुण साहू के द्वारा दिया गया।



0 टिप्पणियाँ