NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों के तबादले.. जानिए कौन बना कोतवाली और साइबर थाना का प्रभारी

 


धमतरी।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी  सूरज सिंह परिहार ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक एवं 2 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है, वहीं 10 थाना एवं 1 चौकी  के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।


टीआई कोतवाली के जिला रायपुर स्थानांतरण होने से थाना कोतवाली प्रभारी का पद रिक्त हो गया था। वहीं एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण उपरांत टीआई भखारा को एसपी रीडर पद पर पदस्थ किया गया, जिसके कारण थाना प्रभारी भखारा का पद भी खाली था। साथ ही साइबर सेल के साइबर थाना में उन्नयन होने से वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना आवश्यक थी। उक्त प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।


 जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश जगत को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अवधराम साहू को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी कुरूद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक शरद ताम्रकार को थाना प्रभारी सिहावा से थाना प्रभारी भखारा, निरीक्षक चक्रधर बाघ को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी दुगली, निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी मेचका से थाना प्रभारी नगरी, निरीक्षक डुमनलाल डडसेना को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी खल्लारी पदस्थ किया गया है।  निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी कुरूद से थाना प्रभारी अर्जुनी एवं प्रभारी साइबर पुलिस थाना की जिम्मेदारी दी गई है।निरीक्षक रामकिशन मरकाम को थाना प्रभारी दुगली से रक्षित केंद्र धमतरी पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षक लक्ष्मीशंकर मण्डलेश्वर को थाना नगरी से थाना प्रभारी केरेंगांव, उप निरीक्षक अजय सिंह को चौकी प्रभारी बिरेझर से थाना प्रभारी सिहावा तथा उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना प्रभारी केरेंगांव से थाना प्रभारी मेचका बनाया गया है।

ASI प्रदीप सिंह को प्रभारी साइबर पुलिस थाना से चौकी प्रभारी बिरेझर तथा ASI प्रकाश नाग को थाना प्रभारी खल्लारी से थाना दुगली पदस्थ किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ