NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

भखारा Murder: 'सरकार' पुलिस के गिरफ्त में....नाबालिग भी बच नही सका

 


भखारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के सभी आरोपियों पर कसा शिकंजा, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल


धमतरी/भखारा।महावीर चौक भखारा में हुई बुजुर्ग की हत्या के गंभीर घटना को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना भखारा पुलिस को निर्देशित किया गया था। निर्देश मिलते ही भखारा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। फरार दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रकरण में थाना भखारा में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


प्रार्थी संतोष निर्मलकर निवासी भखारा की रिपोर्ट पर 6 मई की रात्रि महावीर चौक भखारा में पुराने लेन-देन एवं एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों ने मारपीट करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर वार कर दिया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वहीं फरार आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार पिता हेमसिंग कंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी भखारा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ