NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Leopard: पानी की तलाश में कुआं में गिरा तेंदुआ... किया गया रेस्क्यू,मचा हड़कंप

 


धमतरी। बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतरा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के कुएं में तेंदुआ दिखाई दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया, वहीं तेंदुए को देखने लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बड़ी मुश्किल से उसका रेस्क्यू किया गया, निकलते ही तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जगतरा निवासी किसान रामकुमार ठाकुर के खेत के कुएं में तेंदुआ मिला। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय हुई, जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को मिली।ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में काफी पानी भरा हुआ था। तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए लगातार तैरता रहा और एक पाइप को मुंह से दबाकर खुद को संभालने की कोशिश करता नजर आया। इसे देखने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में कुएं के पास एकत्रित हो गए थे।


वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग बालोद की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। तेंदुआ कुएं से निकलते ही भाग खड़ा हुआ, जिससे लोगों में डर बैठ गया है कि कहीं किसी को हानि न पहुंचा दे।ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया है। हालांकि भालू अक्सर गांव के आसपास नजर आते रहते हैं। तेंदुआ बस्ती से लगभग 800 मीटर दूर तालाब के पास स्थित खेत के कुएं में मिला है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ