कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने दी शुभकामना एवं बधाईयां
धमतरी। जिले में वर्ष 2024 में हाईस्कूल (10 वीं) का परीक्षा परिणाम 81.15 प्रतिशत तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल (12 वीं) में परीक्षा परिणाम 87.55 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल कक्षा (10 वीं) में राज्य के प्रावीण्य सूची में 2 छात्र आयुष सोनकर सातवां एवं अक्षत सिन्हा ने दसवां स्थान प्राप्त किया, कक्षा (12वीं) में छात्र समीर चक्रधारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2024 में जिले से कुल 3 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।कलेक्टर नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय सहित जिले के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाईयां दीं।
जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने बताया कि कक्षा दसवीं में जिले के 10 हजार 538 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 4596 बालक और 5942 बालिकायें शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में 3526 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, इनमें 1194 बालिका और 2332 बालक, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 4219 विद्यार्थियों में से 1810 बालक और 2409 बालिका तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 809 विद्यार्थियों में से 464 बालक तथा 337 बालिकाएं हैं। इसी तरह 582 विद्यार्थी पूरक की श्रेणी में रहे।
कक्षा बारहवीं की का परीक्षाफल 87.5 प्रतिशत परीक्षा। इस परीक्षा में सम्मिलित कुल 8196 विद्यार्थियों में से 3525 बालक तथा 4671 बालिका हैं। इनमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 3485 विद्यार्थियों में से 1292 बालक, 2195 बालिका, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3525 विद्यार्थियों में से 1483 बालक, 1842 बालिका तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 362 विद्यार्थियों में से 233 बालक और 129 बालिका शामिल हैं। पूरक की श्रेणी में 551 विद्यार्थियों को रखा गया है।




0 टिप्पणियाँ