NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रभावित धमतरी के अक्षत सिन्हा ने 10वीं बोर्ड में मेरिट में स्थान बनाया

 



पूर्व विधायक रंजना साहू ने घर जाकर दी बधाई

भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। गुरूवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं-12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार धमतरी जिले से तीन छात्रों ने टॉपटेन में स्थान बनाया हैं। 12वीं बोर्ड में मगरलोड ब्लॉक से ग्राम भोथीडीह से शासकीय स्कूल के छात्र समीर चक्रधारी ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उसे 96.60 अंक प्राप्त हुआ है। 10वीं बोर्ड में आत्मानंद स्कूल कुरूद से आयुष सोनकर ने 97.67 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान और मॉडल स्कूल धमतरी से अक्षत सिन्हा ने 97.17 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।


दसवीं बोर्ड में मॉडल स्कूल धमतरी से अक्षत सिन्हा ने 97.17 अंक लेकर राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। अक्षत के पिता दिलीप सिन्हा लिमतरा मीडिल स्कूल में शिक्षक और मां निर्मला सिन्हा रावां हायर सेकेण्डरी स्कूल में पीटीआई है। अक्षत ने चर्चा के दौरान बताया कि माता-पिता दोनों के शिक्षक होने का फायदा मिला। पिता गणित विषय पर ध्यान देते थे और मां रिविजन कराती थी। उसने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहा। परीक्षा के दौरान लगभग पांच घंटे की पढ़ाई करता था। स्वामी विवेकानंद के जीवन से बहुत प्रभावित है। बड़ा भाई बीफार्म कर रहा है। वर्तमान में मॉडल इंग्लिश स्कूल में पढ़ाई करता है और यही से ही आगे गणित विषय लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। पिता दिलीप सिन्हा ने बताया कि उसे उम्मीद था कि उसका बेटा मेरिट में स्थान बनायेगा। शुरू से ही अक्षत मेधावी रहा है। परिवार का भरपूर सपोर्ट रहा है। 

बधाई देने पूर्व विधायक रंजना साहू उनके घर पहुंची।शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेहनत आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है, जिसके कारण बोर्ड की परीक्षा में प्रवीणीय सूची में नाम आया, श्रीमती साहू ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दिए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ