धमतरी का अक्षत दसवें स्थान पर
भूपेन्द्र साहू
धमतरी। गुरूवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं-12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार धमतरी जिले से तीन छात्रों ने टॉपटेन में स्थान बनाया हैं। 12वीं बोर्ड में मगरलोड ब्लॉक से ग्राम भोथीडीह से शासकीय स्कूल का छात्र समीर चक्रधारी ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया।10वीं बोर्ड में आत्मानंद स्कूल कुरूद से आयुष सोनकर सातवां स्थान और मॉडल स्कूल धमतरी से अक्षत सिन्हा ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।
दसवीं बोर्ड में कुरूद के स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र आयुष सोनकर पिता राजेश सोनकर, मां कामिनी सोनकर ने 97.67 अंक लेकर राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है। पिता धमतरी कृषि उपजमंडी में कर्मचारी है। आयुष ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे की पढ़ाई करता था। 11वीं से वह जीविज्ञान विषय लेकर आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है। उसने बताया कि भाई भी 12वीं बोर्ड में था, जो उसे बहुत मोटिवेट करता था। परीक्षा के पहले लगभग तीन माह कोचिंग किया था। परिवार वालों का बहुत सपोर्ट रहा। मां हमेशा ख्याल रखती थीं। अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता सहित शिक्षकों और कोचिंग सेंटर के स्टॉफ को देना चाहता है। पिता ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से उनका परिवार गौरवान्वित है उन्हें बेहद खुशी हो रही है।





0 टिप्पणियाँ