NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

जिले के तीन छात्र मेरिट में,दसवीं में चूका लेकिन लक्ष्य लेकर समीर 12वीं में आया मेरिट में

 


भोथीडीह से समीर 12वीं में चौथे, 10वीं में कुरूद के आयुष सातवें और धमतरी के अक्षत दसवें स्थान पर


धमतरी/मगरलोड।9 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं-12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार धमतरी जिले से तीन छात्रों ने टॉपटेन मेरिट में स्थान बनाया हैं। 12वीं बोर्ड में मगरलोड ब्लॉक से ग्राम भोथीडीह से शासकीय स्कूल का छात्र समीर चक्रधारी ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। 10वीं बोर्ड में आत्मानंद स्कूल कुरूद से आयुष सोनकर ने सातवां स्थान और मॉडल स्कूल धमतरी से अक्षत सिन्हा ने राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। तीनों विद्यार्थियों को लगातार बधाईयां मिल रही है।


12वीं बोर्ड में शासकीय उमावि भोथीडीह (मगरलोड) के छात्र समीर चक्रधारी पिता पुनेश्वर चक्रधारी, मां प्रमिला चक्रधारी ने 96.60 अंक लेकर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। समीर ने बताया कि शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक और सुबह 4 बजे से 8:30 बजे तक पढ़ाई करता था। गणित विषय लेकर 12वीं करने वाला समीर इंजीनियर बनना चाहता है। उसने बताया कि पेपर के दौरान सोशल मीडिया, मोबाइल से दूर रहा। उसे क्रिकेट खेलना पसंद है। इस बार मेरिट में आने की पूरी उम्मीद थी। पिता पुनेश्वर ने बताया कि उसका मुख्य व्यवसाय मूर्तिकारी के अलावा किसानी है। समीर दसवीं में एक अंक से टॉपटेन में आने से चूक गया था। बधाई देने प्राचार्य रोहित कुमार साहू, व्याख्याता एलके निषाद, डीके मानिक, उषा निर्मलकर, एमके साहू, भोजराम कंवर, खिलेश्वरी ध्रुव पहुंचे। गांव के भीखम सेन ने बताया कि समीर के मेरिट में आने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ