NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ग्राम बगदेही में सिलसिले वार चोरी की घटना में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार, बिरेतरा से जुपिटर की भी की थी चोरी

  


आरोपियों से चोरी गये मो.सा.जूपिटर एवं सोने चांदी  के सामान मोबाइल जब्त


धमतरी।9- 10 अक्टूबर 23 की मध्य रात्रि को प्रार्थी योगेश्वर साहू, रेख राम साहू, राधिका साहू साकिनान बगदेही के मकान में अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल एवं नगदी रकम को चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना कुरूद में धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

       पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में पता तलाश हेतु थाना कुरूद के अधिकारी कर्मचारी एवं सायबर सेल अधिकारी कर्मचारी की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल पर एवं अन्य जगहों के लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज एवं मुखबिर सूचना एवं आसपास पता तलाश करने पर संदेह के आधार पर संदेही डोमा निवासी गुलशन यादव एवं विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की गई।


बताया कि वर्ष 2023 के जुलाई माह में गुलशन अपने ससुराल लाखे नगर रायपुर गया था जहां अपने साले के साथ दोनों घूमने जाने के नाम से निकलकर अपने घर ग्राम डोमा आये। फिर रात्रि में अपने साले के साथ जयश्री राईस मिल दरगहन जाकर हीरो पैशन प्लस क० सीजी 05 K 4401को चोरी कर अपने साथ रायपुर लाखे नगर गया। और मो०सा० को अपने साले को चलाने के लिए दे दिया। कुछ दिन बाद गुलशन जब अपने घर ग्राम डोमा वापस आया, तब दिनांक 14-15 अक्टूबर 23 की दरम्यानी रात्रि में अकेला ग्राम बिरेतरा तालाब के पास जाकर घर के बाहर रखे टीवीएस जूपीटर क्र० सीजी 23- 8174 को चोरी कर अपने घर डोमा वापस आया और उक्त स्कूटी को स्वयं उपयोग कर रहा था। दिसंबर 2023 में फिर अपने साले को बुलाकर आने पर 9-10 अक्टूबर 2023 की दरम्यानी रात्रि बाजार चौक बगदेही के पास के एक घर में अपने साले के साथ  घर अंदर  कमरे में रखे आलमारी से सोना चांदी का सामान, लक्ष्मी माता का चांदी का सिक्का, नगदी 50000 रूपए को चोरी करके घर के बाहर निकलने के बाद ग्राम बगदेही के ही टावर के सामने वाले घर के अंदर फिर दोनों ने घुसकर कमरे से नगदी 10000 रूपए चोरी किए  फिर ग्राम बगदेही में ही एक अन्य मकान में घुसकर पुनः दोनों ने एक मोबाईल तथा आलमारी में रखे चांदी के जेवरात व नगदी 18000 रूपए को चोरी किए चोरी किये।



पुछने पर नगदी रकम को खाने पीने एवं घुमने में खत्म करना बताया गया एवं सोना चांदी को बिक्री करने हेतु रायपुर व अन्य जगह बेचने के लिये ज्वेलर्स दुकान में गये तो दुकानदार द्वारा जेवरात का बिल मांगने पर बिक्री नही हो सका था।

आज 4 मई को गुलशन एंव उसके साले द्वारा कुरूद में जेवर बेचने हेतु ग्राहक ढूंढ रहे थे।सोना चांदी सामान एवं स्कूटी जूपीटर को अपने घर में रखा हुआ था, तथा पैसन प्रो को स्वयं चला रहा था।सोना चांदी सामान एवं स्कूटी जुपीटर को घर ग्राम डोमा में रखना बताने पर थाना कुरूद के  धारा 379, 457, 380 भादवि. एवं थाना भखारा के अपराध क्र. 205/23 धारा 379 भादवि.में चोरी गये माल मशरूका को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।आरोपी गुलशन यादव पिता तुकाराम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन डोमा थाना भखारा जिला धमतरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विधि से संघर्षरत  बालक भी शामिल था जिसको किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुरूद से प्रभारी निरीक्षक अरूण साहू, सउनि. हेमंत ध्रुव, प्रआर. डैनी मंडावी महिला प्रआर. नीरा सोरी आरक्षक महेश साहू, संतोष ध्रुव, मानक लाल साहू महिला आरक्षक संतोषी साहू एवं सायबर सेल टीम से निरीक्षक सन्नी दुब्बे, प्रआर. देवेन्द्र राजपूत, मनोज साहू, किशोर देशमुख, योगेश नाग, दीपक साहू, गोपाल चन्द्राकर शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ