आरोपियों से नगदी रकम 25280 रूपये किया गया जप्त
भूपेन्द्र साहू
धमतरी। थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोरम हलचल पोल्ट्री फार्म के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल गवाहों के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई। तो कुछ जुआड़ियान पकड़े गए व कुछ भाग गए।
जुआडियान का नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार देवागंन पिता स्व० बीरबल देवागंन उम्र 38 वर्ष सा. लालबगीचा वार्ड धमतरी, दुजराम यादव पिता स्वः सुरेश कुमार यादव उम्र 47 वर्ष सा. लालबगीचा वार्ड,संतोष महादानी पिता स्व० हराधन महादानी उम्र 39 वर्ष सा. लालबगीचा वार्ड, त्रिलोक शांडिल्य पिता स्व० रमेश शांडिल्य उम्र 44 वर्ष सा. लालबगीचा वार्ड, नीरज साहू पिता गिरिवर साहू उम्र 20 वर्ष सा. लोहरसी डीहीपारा थाना अर्जुनी और हेमंत ग्वाल पिता मणी ग्वाल उम्र 35 वर्ष सा. लालबगीचा वार्ड धमतरी का रहने वाले बताये।
जिनके पास एवं फड़ से 25,280 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छ०ग० जुआ एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री डीएसपी.परि. विंकेश्वरी पिंदे, सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,सउनि.भिष्म अवस्थी,सायबर से प्रआर. देवेंद्र राजपूत,आर. योगेश नाग,युवराज ठाकुर,कृष्णा पाटिल,योगेश ध्रुव, कमल जोशी, धीरज डडसेना शामिल रहे।




0 टिप्पणियाँ