भूपेन्द्र साहू
धमतरी। शहर की सड़क चकाचक हो गई है। दो लेयर चढ़ने के बाद अब फर्राटे से गाड़ियां भाग रही हैं। वहीं दूसरी ओर सिहावा चौक में एक ऐसा गड्ढा है जो नासूर बन चुका है इसे ना तो नगर निगम और ना ही पीडब्ल्यूडी द्वारा ठीक किया जा रहा है। क्या कोई बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है।
बाईपास बनने के बाद शहर की सड़क चमचमाने लगी है। लोगों के वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। सड़क देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। बस एक छोटा सा सिहावा चौक में गड्ढा चांद पर दाग जैसा हो गया है। विडंबना तो यह है कि इस गड्ढे के ऊपर डामर की पतली परत चढ़ा भी दी गई है लेकिन इसे पूरी तरह से भरकर समतल नहीं किया गया है। बस स्टैंड की ओर से घड़ी चौक आने के दौरान बाई तरफ सिहावा चौक मोड़ के पास जो गड्ढा है वह अब दिखाई नहीं देता है। इसमें तेज रफ्तार दुपहिया वाहन घुसकर गिर सकती है। वही सिहावा रोड तरफ से आने के दौरान टर्निंग में भी यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। दोपहिया वाहन विशेष कर महिलाएं स्कूटी में इस गड्ढे में गिर सकती है और बड़े हादसे का शिकार हो सकती है।इसे चाहिए कि संबंधित ठेकेदार या पीडब्ल्यूडी विभाग या नगर निगम, यातायात विभाग थोड़ा सा मेहनत कर भर दें तो लोगों के लिए उसे मोड़ से गुजरना आसान हो जाएगा।



0 टिप्पणियाँ