स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों ने बारीकियों को समझा
भूपेन्द्र साहू
धमतरी।पॉलिटेक्निक कॉलेज रुद्री, धमतरी में रखे ईवीएम की अग्निसुरक्षा हेतु अधिकारियों की उपस्थिति में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का डेमो दिया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से त्वरित निपट सकें।
शासकीय पॉलिटेक्निक में चुनाव के बाद एवं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।यहां आग से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विसर भी लगाया गया है।लेकिन यदि किसी प्रकार की आगजनी होती है तो उसे कैसे बुझाया जा सके इसका डेमो दिया गया।
जिला अग्निशमन अधिकारी शोभा ठाकुर के नेतृत्व में, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस मरकाम, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट आशुतोष अवस्थी की उपस्थिति में फायर टीम के जवानों द्वारा स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में तैनात जवानों को फायर एक्सटिंग्विसर ऑपरेट करने एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण डेमो के माध्यम से दिया गया। इस दौरान सुरक्षा जवानों के अग्नि दुर्घटना संबंधी विभिन्न प्रश्नों एवं दुविधाओ का निराकरण फायर टीम ने किया उपस्थित सभी सुरक्षा जवानों के साथ साथ अधिकारियों ने भी फायर एक्सटिंग्विसर का प्रयोग कर आग बुझाने की प्रक्रिया सीखी। फायर जवान देवेंद्र साहू, शीतेश पवार, अरूण यादव, भरत ठाकुर, अनिल नेताम और कैलाश नागवंशी ने यह प्रशिक्षण दिया।



0 टिप्पणियाँ