दुर्घटना रोकने हेतु सड़क निर्माण एजेंसी को लिखा गया पत्र
धमतरी। मंगलवार सुबह देमार में हुई घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आंजेनय वार्ष्णेय के निर्देश पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक मंणीशंकर चन्द्रा ने घटनास्थल जाकर निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
दुर्घटना घटित होने का कारण घटना स्थल के आगे हल्का मोड़ होने से आरोपी वाहन चालक तेजगति से अपने वाहन को ओवरटेक किया जिससे ट्रक के नाली निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में चक्का चले जाने से अनियंत्रित होकर वाहन पलटना पाया गया। दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु मौके पर स्टापर लगवाया गया, साथ ही सड़क निर्माण एजेंसी को पत्राचार कर गति अवरोधक एवं ओवरटेक हेतु किये गये रोड मार्किंग के स्थान पर सीधी मार्किंग किये जाने निर्देशित किया गया ।
ज्ञात हो कि 7 मई की सुबह देमार के पास आयरन से भरी ट्रक पलट जाने से नाली निर्माण में लगे मजदूरों के गिट्टी में दब जाने से एक मजदूर का मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य एक मजदूर गंभीर घायल होने से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया था।



0 टिप्पणियाँ