भूपेन्द्र साहू
धमतरी। नगरी क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वारदात के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेचका में गुंजराम नेताम अपनी पत्नी शकुंतला और तीन बच्चों के साथ रहता था।बताया जा रहा है कि रविवार 5 मई की रात शराब के नशे में धूत गुंजराम नेताम और उसकी पत्नि शकुंतला नेताम का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में लड़ाई और मारपीट होने लगी।
जिसके बाद महिला शकुंतला नेताम पास में ही मौजुद अपने सास, ससुर के घर जाकर सो गई।अगले दिन सोमवार 6 अप्रैल की सुबह वह उठकर नहाने गई और नहाने के बाद फिर सो गई।लेकिन काफी देर बाद भी जब वह सोकर नहीं उठी तो परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला अपने ससुर के घर सो रही थी, उसी दौरान उसका पति गुंजराम वहां पहुंचा था, उसी दौरान ही वह अपने पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी होगी।
मेचका थाना प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि महिला शकुंतला 34 वर्ष संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। शार्ट पीएम में गला दबाकर मौत होना पाया गया है। गुंजराम को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ