NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक युवक की मौत,साथी घायल

 


भूपेन्द्र साहू 

धमतरी।मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोथा बोरसी के पास ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाइक में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया।वहीं मृतक का बेटा सुरक्षित है।


 अस्पताल पुलिस चौकी जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी वार्ड धमतरी निवासी कृष्णा नेताम 33 वर्ष पिता जगदीश नेताम 7 मई की सुबह अपने साथी अनिल मरकाम और बेटा तनिश नेताम के साथ अपने ससुराल पहांदा गया हुआ था। शाम को तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम भोथा बोरसी के बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर रात 8:30 बजे डॉक्टर ने कृष्णा  नेताम को मृत घोषित कर दिया। अनिल मरकाम को भी चोट आई है जिसका इलाज जारी है। वही उसका बेटा तनिश सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि वाहन ट्रैक्टर था जिसकी पता तलाश की जा रही है।मृतक की पत्नी गर्भवती है और इसी माह उसका डिलीवरी भी है। इससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ