रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम 9.05.2024 की दोपहर 12:30 बजे मण्डल के सभागृह में घोषित किया जायेगा। पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने बताया कि परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर जारी किया जायेगा।
ज्ञात हो कि राज्य में हाई स्कूल में रेगुलर 339889, प्रायवेट 5634 और हायर सेकंडरी में रेगुलर 253768, प्रायवेट 7252 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम को लेकर लगातार पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है और लोगों को यह समझाइश दी गई है कि आशा अनुरूप परीक्षा परिणाम न आने पर घबराएं नहीं प्रयास करते रहें।



0 टिप्पणियाँ