NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार

  


आरोपी के विरुद्ध धारा 307भादवि. के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध


धमतरी।प्रार्थी का आरोपी के शादीशुदा बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसको प्रार्थी पहले अपने साथ भगा कर ले गया था।कुछ दिन बाद वापस आने के बाद आरोपी के परिजन उनको ससुराल भेज दिये थे। प्रार्थी प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी की बहन के नाम के लिखवाये गोदना को मोहल्ले के लोगो को दिखाता था।जिससे आरोपी को शर्मिंदगी महसूस होता था।

 उसी बात के गुस्से एवं पुराने रंजिश को लेकर 30 अप्रैल को आरोपी अजय सिन्हा ने प्रार्थी को देखकर धारदार स्प्रिंगदार चाकू से हत्या करने की नियत से प्राणघातक वार कर बांये पीठ, दाहिने सिर, दाहिने कोहनी व बांये हाथ के अंगूली में मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है।प्रार्थी को परिजन लोग इलाज हेतु किश्चियन अस्पताल धमतरी में भर्ती कराये हैं जहाँ ईलाज जारी है।


जिसकी सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 307 भादवि.कायम कर तत्काल प्रार्थी गवाहों को तलब कर व आरोपी को तत्काल तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करने पर तथा घटना में प्रयुक्त लोहे के स्प्रिंगदार चाकू को आरोपी अजय सिन्हा पिता परस राम सिन्हा उम्र 23 वर्ष साकिन सुन्दरगंज वार्ड सिहावा चौक धमतरी  से जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि.रमेश साहू,आरक्षक डायमंड यादव,भूपेश सिन्हा, चंदर जमदार  शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ