NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नियमों का उल्लंघन करने वाले 42 लापरवाह वाहन चालकों से 21100 रू समन शुल्क की वसूली

  


बिना लायसेंस मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर चलने वाले 02 वाहन चालकों पर न्यायालय ने लगाया 18000 रूपये का अर्थदण्ड


 धमतरी।उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा द्वारा शहर के सदर मार्ग में सुव्यवस्थित यातायात बनाये जाने हेतु हमराह स्टॉफ के घड़ी चौक से रामबाग तक पैदल पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्थित किया गया। सामान रोड में निकालकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सामान अंदर करवाया गया, बेतरतीब एवं नो पार्किंग में खड़े 6 वाहनों पर कार्यवाही कर पार्किंग में वाहन खड़े करने समझाईश दी गई।

इसी क्रम में बिना लायसेंस एवं मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए इस्तगाशा न्यायालय पेश किया। न्यायालय द्वारा वाहन चालकों पर  6000 एवं 12000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यह कार्यवाही निरंतर चलता रहेगा।

यातायात पुलिस ने आमजनों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि बिना लायसेंस, मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन चालन न करें, तीन सवारी, रांग साईड वाहन न चलावें, यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ