NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: अचानक ट्रेन के धमतरी रेलवे स्टेशन पहुंचने से अचंभित हुए लोग...इस वजह से आई

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहरवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। धमतरी रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 15 अगस्त के आसपास धमतरी में ट्रेन संचालन शुरू हो सकता है। 10 जून बुधवार को अचानक स्टेशन में एक ट्रेन पहुंची तो लोग काफी उत्साहित हो गए और उसे देखने रेलवे स्टेशन पहुंचे।



धमतरी में नैरोगेज रेलवे लाइन को हटाकर ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित किया जा रहा है। सिहावा चौक तक रेलवे पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। अभी 2 ट्रैक बिछाया जा चुका है, तीसरे ट्रैक की तैयारी की जा रही है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लगातार सामग्रियों को लाने का सिलसिला जारी है।इसी सिलसिले में बुधवार को एक गुड्स ट्रेन धमतरी पहुंची। जैसे ही ट्रेन धमतरी पहुंची लोग काफी उत्साहित हो गए और उसे देखने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे।


दरअसल यह ट्रेन रेल पांत एवं अन्य सामग्री लेकर धमतरी पहुंची थी। डीजल इंजन के माध्यम से इसे लाया गया था। एक प्रकार से अघोषित ट्रायल भी हो गया।पटरी की क्षमता, गुणवत्ता भी देखने को मिल गया। कुछ दिनों पहले महापौर और कलेक्टर ने निरीक्षण किया था तो 15 से 20 दिन में ट्रायल की संभावना जताई गई थी। अभी विद्युत विभाग द्वारा पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का भी काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को बड़ी ट्रेन की सौगात मिल सकती है।इसके पहले कुरूद तक ट्रायल हो चुका है।

ब्रॉडगेज परियोजना पूरी होने के बाद धमतरी का रेल संपर्क प्रदेश और देश के अन्य प्रमुख शहरों से अधिक मजबूत होगा। इससे यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ