NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident :मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को एक किमी तक घसीटते हुए ले गया ट्रक,हुई मौत,साथी घायल,लोगों ने किया चक्का जाम



धमतरी।नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 8 निवासी 2 लोग सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले थे जिसे अज्ञात वाहन ने बिजली ऑफिस के सामने ठोकर मार कर 1 किलोमीटर तक घसीटते  हुए ले गया। जिसमें उस व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया।


भखारा  रोड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तो नेशनल हाईवे में टोल प्लाजा शुरू होने के बाद इस मार्ग में ट्रैफिक और बढ़ जाएगी। शनिवार 8 जून की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को ट्रक ने चपेट में ले लिया जिसमें एक की मौत हो गई एक घायल हो गया  बताया गया कि वार्ड क्रमांक 8 निवासी वेदराम यादव 42 वर्ष पिता जवाहर और चंद्रहास साहू सुबह लगभग 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने दोनों को ठोकर मार दी जिसमें चंद्रहास साहू दूर फेंका गया और वेदराम यादव को ट्रक घसीटते हुए बिजली ऑफिस के पास से स्टेट बैंक तक ले गया। घसीटने से उसका शरीर पूरी तरह से कुचल गया सिर्फ सर ही बचा था जिसकी वजह से वह पहचान में आया।

 सूचना मिलते लोग धीरे-धीरे एकत्रित होने लगे और उसके बाद चक्का जाम कर दिया। भखारा नगर पंचायत युवा शक्ति के विजय कुमार,सेवक राम, शेषमन मनीष कुमार आदि लोगों ने बताया कि दुर्घटना को रोकने के लिए कई बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोई हुई है। ब्रेकर की मांग के साथ मुआवजा की भी मांग करते हैं।साथ ही साथ यहां पर बाईपास निर्माण के भी सख्त आवश्यकता है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। तहसीलदार की समझाइश के बाद लगभग 3 घंटे के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों और गाड़ी फंसी रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ