NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident: फिर हुआ भखारा रोड में हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

 


 कोसमर्रा में चाय दुकान के पास हुआ हादसा


 धमतरी।भखारा थाना अन्तर्गत  ग्राम कोसर्मरा में बुधवार सुबह  चाय पीने जा रहे  एक 40 साल के युवक को अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गया, जिसे हाईवे पेट्रोलिंग ने अस्पताल पहुचाया।ईलाज के दौरान मौत हो  गई। हादसे के बाद कोसमर्रा चौक पर चाय दुकान के आड़ में रात भर अवैध शराब की बिक्री करने वाले के खिलाफ ग्रामीणों का  गुस्सा फुटा, तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए दुर्घटना पर लगाम लगाने की मांग की है। 


नेशनल हाईवे 30 में मरौद टोल प्लाजा शुरू होने के बाद भखारा रोड में छोटी वाहनों के साथ बड़ी वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे हादसे भी बढ़ रहे हैं और लोग मौत के काल में समाते जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के लगभग 3.30 को हाईवे पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि कोसमर्रा चौक में अज्ञात वाहन एक व्यक्ति को ठोकर मारकर फरार हो गया। पेट्रोलिंग  टीम ने घायल  दौलत यादव पिता रामा यादव 40 वर्ष  कोसमर्रा निवासी को तुरंत भखारा अस्पताल पहुचाए जहाँ उनकी नाजुक हालत को देख कर धमतरी भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक पैरा कुटटी का काम करता था और सुबह सड़क  पार कर चाय दुकान की ओर जा रहा था तभी सड़क की दोनों ओर खडी़ वाहन की वजह से वह सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया।

चाय दुकान की वजह से हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि इस डेंजर पाईट मे यह पहला हादसा नहीं है एक्सीडेंट होते रहता है और कई लोग हादसा का शिकार हो चुकें है।बताया गया कि इस चाय दुकान वाले की वजह से आए दिन हादसा होते रहता है। दुकानदार चाय दुकान के आड़ में शराब की बिक्री करता और ट्रकों से चोरी का डीजल भी खरीदता है जिसकी वजह से रात में इस डेंजर  प्वाइंट पर सड़क के दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और राहगीर हादसे का शिकार हो रहें हैं।पुलिस इस चाय के आड़ में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाये नहीं तो इस चौराहे में हादसे होते रहेगें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ