NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

FLN प्रशिक्षण में बिगड़ रही शिक्षकों की तबीयत

 


संवेदनशीलता की शिक्षा देने वाले विभाग संवेदनहीन हुआ: अमित


धमतरी।इस भीषण गर्मी में शिक्षकों का प्रशिक्षण जारी है जिसमें कई शिक्षकों की तबीयत बिगड़ने लगी है। विभिन्न संगठनों द्वारा इस प्रशिक्षण को स्थगित करने की मांग की गई थी। 40 डिग्री पर शिक्षकों की तबीयत बिगड़ रही है जबकि इससे ज्यादा तापमान में कुछ अन्य विभागों के कर्मचारी फील्ड में कार्य करते हैं।यह चिंतनीय विषय है।

संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित महोबे में कहा कि जिस तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है उससे यह प्रतीत होता है की शिक्षा विभाग मनमानी और तानाशाही रवैया से विभाग को चलाना चाहता है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए 1 मई से  15 जून तक ग्रीष्म अवकाश होता है।परंतु पूरे ग्रीष्म अवकाश के दौरान शिक्षको से  अनेक प्रकार के कार्य लिए जाते हैं इन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। इस तरीके से शिक्षक ना तो पूर्ण मनोयोग से कार्य कर पाता है और न हीं ग्रीष्म अवकाश के आधार पर अपना कोई प्लान या पारिवारिक कार्य योजना तैयार कर पाता है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर शनिवार छुट्टी घोषित करे

 शासन से संयुक्त शिक्षक संघ ने मांग की है कि समस्त शिक्षकों का ग्रीष्म अवकाश निरस्त कर दें पूरे साल भर उनसे कार्य करवाया जाए  तथा अन्य विभाग के कार्यालय के कर्मचारियों की तरह शनिवार और रविवार को शिक्षको को अवकाश  दिए व नियमानुसार जो 30 अर्जित अवकाश की पात्रता है उन्हें प्रदान किया जाए।  भीषण गर्मी के इस प्रशिक्षण के दौरान जिस तरीके से गर्मी में शिक्षक परेशान हो रहे हैं चक्कर आ रहा है तबीयत खराब हो रही है उसके बावजूद भी हमारे विभाग के अधिकारी इस पर कोई संवेदनशील नहीं है और अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है।


बुधवार को एफ एल एन प्रशिक्षण  सेजेस बठेना में प्रशिक्षण के दौरान भीषण गर्मी व उमस के कारण  शासकीय प्राथमिक शाला भरारी के सहायक शिक्षक  तोषण राम ध्रुव की अचानक तबियत हो गयी। प्रशिक्षण सथल पर प्राथमिक उपचार की सुविधा जैसे पानी,ओआरएस घोल जैसा कुछ भी नहीं था।तब नजदीकी मेडिकल से  इलेक्ट्राल और पुदीना की गोलियां लाकर पिलाई और खिलाई गई। इन्हीं सब कारणों से प्रशिक्षण को स्थगित करने का ज्ञापन संघ के माध्यम से दिया गया था।

 मंगलवार को FLN प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में बेलरगांव जोन के अंतर्गत विक्रांत ठाकुर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला घुरावड ट्रेनिंग स्थल जाते समय भीषण गर्मी के कारण बीच रास्ते में ही अटल चौक बेलरगांव के पास बेहोश होकर बाइक से गिर गए जिसे तत्काल प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलरगांव में भर्ती कराया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ