NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आकाशीय बिजली गिरने से खेत गए किसान की मौत

 



मगरलोड। मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम सरगी में आकाशीय बिजली गिरने से खेत गए किसान की मौत हो गई।

थाना से मिली जानकारी अनुसार 11 जून मंगलवार को सरगी निवासी गोपी यादव पिता स्व कार्तिक यादव उम्र 40 वर्ष जो खेत जुताई करवा कर अपने खेत में काम कर रहा था। शाम करीबन 6.30 बजे  बिजली ककड़ने एवं बारिश होने से खेत के मेड़ में लगे बेहरा पेड़ की नीचे खड़े हो गया। तभी आकाशीय बिजली बेहरा पेड़ को चपेट में लिया जिससे पेड़ की नीचे गोपी यादव भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 12 जून बुधवार को मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ