NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

हटकेशर में आसामाजिक गतिविधियां,चोरी,बटंचीबाजों एवं अवैध कारोबार के ऊपर कार्रवाई की मांग

 



धमतरी। हटकेशर वार्डवासियों ने हटकेशर सुभाषनगर शीतलापारा व आसपास के एरिया में हो रहे आसामाजिक गतिविधियां,चोरी  बटंची बाजों एवं अवैध कारोबार के ऊपर कार्रवाई व हटकेशर में संचालित शराब दुकान बंद करने हेतु पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आवेदन दिया। हटकेशर वार्ड में प्रतिदिन कहीं ना कहीं चोरी  का मामला सामने आ रहा है।जिसके चलते वार्ड के विभिन्न चौक चौराहा में व घरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


कुछ दिन पूर्व 5 जून रात कोई अज्ञात मानिक राम साहू के यहां चोरी के नियत से घर में जा घुसा एवं मीटर केबल तार को खींचकर नुकसान पहुंचाया गया जिसमें घर के सदस्य करंट के चपेट में आते बचते बचते रह गया इसी प्रकार गली मोहल्ले में रखे मोटर साइकिल से पेट्रोल चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही है। साथ ही बस्ती में लगे खेतों के मोटर पंप से केवल तार की भी चोरी की जाने लगी है जिस पर ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिला  आपको बता दें हटकेशर वार्ड 2 - 4 साल पूर्व बहुत ही शांत और सरल एक वार्ड था जो वर्तमान में हटकेशर में शराब दुकान आ जाने के कारण यहां आसामाजिक तत्वों का गढ़ बन चुका है जो की अब हटकेशर वार्ड असामाजिक तत्वों चाकू बाजी चोरी में नंबर 1 होने के कगार पर है।


 इसके लिए वार्ड के मानिक साहू ,चैन सिंग साहू लोकेश नेताम, शिवा प्रधान  ईश्वर पटेल ने एसपी से मुलाकात कर सारी समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वंश ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया एवं 1 से 2 दिनों के भीतर वार्ड में मीटिंग कर कानून व्यवस्था की जानकारी एवं पुलिस सहायता केंद्र खोलने की बात कही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ