NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बलौदाबाजार सहित अन्य मामलों में प्रशासन ने ली विभिन्न समाज की बैठक

 



सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील 

धमतरी।बलौदा बाजार में हुई अप्रत्याशित घटना के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम और डीएसपी ने विभिन्न समाजजनों की बैठक ली। इसमें मुख्य रूप से बलौदा बाजार मामला के अलावा शहर में बढ़ते अपराध, नशा, स्पीड बाइक जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बुलाए गए लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।


छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई घटना से सभी सहम गए हैं। विशेष कर जिला प्रशासन अब हर कदम-को फूंककर रखना चाहती है।विशेष कर जब भी कोई भीड़ ज्ञापन देने पहुंचता है या प्रदर्शन की चेतावनी दी जाती है उसे संज्ञान में लेकर एहतियात कदम उठाए जाएंगे। मंगलवार को कोतवाली थाना के पास स्थित जन संवाद कक्ष में एसडीएम विभोर अग्रवाल और डीएसपी नेहा पवार ने सर्व समाज की बैठक ली। हालांकि इस बैठक में गिने-चुने लोग ही मौजूद थे कई गणमान्य नागरिकों को इसकी सूचना ही नहीं दी गई थी। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते अपराध, नशा, स्पीड बाइक, बाल अपराध, बलौदा बाजार जैसे मामलों पर चर्चा हुई।कहा कि यहां पर स्थाई नशा मुक्ति केंद्र खोली जाए ताकि जो नाबालिक नशा और अपराध के क्षेत्र में आते जा रहे हैं उन्हें वहां रखकर सुधार किया जाए। धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने भी ओवरलोड गाड़ियां, स्पीड गाड़ियां सहित अन्य मामलों पर अपने सुझाव दिए। आगामी ईद त्योहार को लेकर भी मुस्लिम समाज से चर्चा की गई।

 एसडीएम विभोर अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न समाज के लोगों को बुलाया गया था कि यदि कोई अनर्गल बातें करता है अफवाह फैलता है तो उसे तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने बताया कि ईद को लेकर के भी चर्चा हुई है। शहर में बढ़ते चाकू बाजी की घटना पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। बहुत जल्द वार्ड स्तर पर नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ