प्रकरण में एक अन्य आरोपी तुकेश्वर साहू को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार
धमतरी।थाना अर्जुनी क्षेत्र में प्रार्थिया के साथ 24 जनवरी 24 को आरोपी तुकेश्वर साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन हॉल रिसाई पारा धमतरी एवं मनभावन कहरा पिता रामाशीष कहरा उम्र 34 वर्ष साकिन सीतामणी जिला कोरबा हॉल कहरा पारा जांजगीर के द्वारा पीड़िता को बादाम शेक में नशीली पेय पदार्थ पिलाकर आरोपियों ने बलात्कार कर अश्लील वीड़ियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाया।इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 376, (घ) 506 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त प्रकरण में एक आरोपी तुकेश्वर साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन हॉल- रिसाई पारा धमतरी को 9 मई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
दूसरा आरोपी फरार था। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी एवं आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर आरोपी से कड़ाई से पुछताछ किया गया।जिसने अपना अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी के चिकित्सा परीक्षण कराकर आरोपी मन भावन कहरा को पुछताछ करने पर सोने के जेवरात को जेब में रखा था जिसे गवाह के समक्ष जब्त किया गया।आरोपी मनभावन कहरा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी.शरद ताम्रकार, सउनि.संतोषी नेताम, प्रआर. दीपक साहू,आर.मनोज उराव शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ