धमतरी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित महोबे एवं जिला कोषाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश की भीषण गर्मी के दौरान आयोजित fln 3.0 प्रशिक्षण 10 जून से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित है। वर्तमान में ग्रीष्म अवकाश के भीषण गर्मी में समर कैंप स्थगित किया गया।आगामी 10 जून से होने वाले प्रशिक्षण का संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी इसका पुरजोर विरोध करती है। ऐसे किसी भी प्रशिक्षण जो कि उपयोगी कम परेशानी का सबब ज्यादा लगता है।
चूंकि ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है ऐसे में कई शिक्षक दूर-दराज अपने गांव घर गए हुए हैं ऊपर से भीषण गर्मी जिससे कि यह प्रशिक्षण किसी भी तरह से परिणाम मूलक नजर नहीं आ रहा है,तथा शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए एक निर्धारित कार्य योजना वार्षिक कैलेंडर के अभाव के कारण शिक्षकों के ऊपर आए दिन इस प्रकार से कुछ ना कुछ थोपा जा रहा है,जिसका कि संगठन घोर विरोध करती है,तथा इस प्रकार से किसी भी प्रशिक्षण को तत्काल निरस्त करने एवं उचित समय पर प्रशिक्षण देने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ करती है।
मांग करने वालों में प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खालसा,पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश सिन्हा, जिला सचिव शेषनारायण गजेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष जयंत साहू, आलोक मत्स्यपाल, राणाजी राव रणसिंह ,लोचन प्रसाद साहू , जिला सलाहकार आत्मा राम साहू , जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज देवांगन,जिला प्रवक्ता पुरूषोत्तम निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष नगरी पदुमलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद हूमन चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड बेदराम साहू,ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी पवन परिहा, उदयभान पाल, झुमुकलाल साहू,लुकेश्वर निषाद, महेश साहू, शेखन साहू, अवध राम साहू, गुलाप राम साहू,राकेश साहू, दिनेश कुमार गायकवाड़, दुष्यंत साहू, गजेन्द्र साहू, सुरेश साहू,भुवन लाल साहू,प्रमोद डडसेना, दिलीप कुमार कोठारी, रीमन सिंह दीवान गैंदराम धीवर, प्रवीण साहू,विकास कंवर, भोजपाल साहू,रश्मि निर्वाण धनेश्वरी साहू भामेश्वरी साहू कामना केरकेट्टा इत्यादि शामिल हैं।




0 टिप्पणियाँ