धमतरी।विधायक ओंकार साहू ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को चेतावनी देते हुए कहा कि धमतरी - रायपुर फोरलेन कि सुविधा धमतरी विधानसभा के जनता के जेब पर भारी पड़ रहा है। क्योंकि धमतरी शहर से सैकड़ों लोगों का निजी वाहनों का आवागमन मरौद टोल प्लाजा से होता है । धमतरी विधायक ओंकार साहू ने नेशनल राजमार्ग अथारिटी से मांग किया है कि कम से कम धमतरी विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव व धमतरी शहर जो 35 किलोमीटर कि दायरे में आता है उनका टोल टैक्स में छूट के लिए पास जारी किया जाए। नहीं होने पर धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा धमतरी विधानसभा के जनता के हित को ध्यान में रखते नेशनल हाईवे में चक्का जाम किया जाएगा।
भले ही धमतरी - रायपुर फोरलेन बाइपास की सुविधा से निश्चित आवागमन आसान हुआ है । पर यह सुविधा धमतरी विधानसभा क्षेत्र के जनता पर भारी पड़ रहा है। क्योंकि लोकल वाहनों को कोई राहत नहीं मिल रहा है। कार या हल्के वाहनों के आवागमन पर भी लोगों को 195 रू टैक्स पटाना पड़ रहा है चूंकि टोल प्लाजा लगभग धमतरी शहर से 30 कि. मी. कि दूरी पर बना है। धमतरी धमतरी कि जनता आवाज उठा रहे हैं कि लोकल वाहनों से टोल टैक्स न लिया जाए। धमतरी शहर से सैकड़ों लोग निजी वाहनों से आवागमन करते हैं। उन्हें टोल वसूली रास नहीं आ रहा है इसलिए धमतरी विधायक ओंकार साहू आंदोलन कि तैयारी में है। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने बताया कि धमतरी में रेल लाइन कि सुविधा भी नहीं होंने के कारण लोगों को मजबूरी में सड़क मार्ग का उपयोग करना पड़ता है और धमतरी शहर का मार्केट पूरी तरह रायपुर पर निर्भर है इसलिए रोजाना सड़क मार्ग से व्यापारी आवागमन करते हैं।
कहा रही बात सड़क खर्चे कि वह बाहरी वाहनों से निकल जाएगा क्योंकि यह मार्ग बस्तर से राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली मार्ग है। जिसमें रोजना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लोकल वाहनों टोल टैक्स माफ करने नेशनल राजमार्ग अथारिटी पर ज्यादा भार नहीं आएगा । धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी लोकल वाहनों के टोल टैक्स फ्री नहीं किये जाने धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा धमतरी नेशनल हाइवे ब्लाक किया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ