धमतरी।नैनसी गजेंद्र को काठमांडू नेपाल में 31 में से 3 जून तक आयोजित क्लासिकल अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव एवं पुरस्कार समारोह में कत्थक नृत्य में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्लासिकल अंतर्राष्ट्रीय नृत्य गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
नैनसी गजेंद्र आमापारा निवासी ऊग्रसेन गजेंद्र की सुपुत्री तथा चंद्र विजय गजेंद्र व रानी गजेंद्र की बेटी है। इसके पूर्व भी नैनसी गजेंद्र ने खजुराहो नृत्य महोत्सव के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई थी। नैनसी वर्तमान में खैरागढ़ इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय से बैचलर आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स कत्थक पूर्ण कर चुकी है।उनके सफलता पर परिवार जनों एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




0 टिप्पणियाँ