भूपेंद्र साहू
धमतरी।रविवार शाम इतवारी बाजार में दो युवक चाकू लेकर रंगदारी, वसूली करने लगे जिससेअफरा तफरी मच गई।इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।इसमें से एक युवक को पकड़ कर भीड़ ने जमकर खातिरदारी की। बताया गया कि इसमें से एक युवक फरार हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी दो अज्ञात युवक इतवारी बाजार में चाकू लेकर पहुंचे और दुकानों में जा जाकर चाकू दिखाकर रुपए की डिमांड कर रहे थे, तभी कुछ दुकानदारों ने पैसा देने से मना किया तो, अज्ञात लोगों ने दुकानदारों पर चाकू से हमला कर दिया।चाकू के हमले से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वही चाकू से वार करने वाले अज्ञात को इतवारी बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों ने पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी।जिसका VDO वायरल हो गया।लोगों ने उसे थाना पहुंचाया। यह भी बताया जा रहा है कि चाकू चलाने वालों में से एक युवक इतवारी बाजार से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति आये और पैसे मांगने लगे नही देने पर सीधा चाकू से हमला कर दिया तभी आस पास में लगे दुकान के संचालकों ने चाकू बाजी करने वालो को पकड़ा और थाना पहुंचाया। पुलिस चाकू से वार करने वाले युवकों पर कार्रवाई में जुट गई है।



0 टिप्पणियाँ