NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: धमतरी शहर में सेक्स रैकेट का भांडा फूटा, 6 लड़कियों के साथ चार युवक हिरासत में लिए गए

 



भूपेंद्र साहू 

धमतरी।सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शहर के दानी टोला वार्ड से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दिया है। इसमें पुलिस ने दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें कई लड़कियां राज्य के बाहर से भी हैं। बड़ा सवाल कि आखिर यह लड़कियों को कौन लाया और कब से चल रहा था।


 धमतरी में सेक्स रैकेट का कारोबार फल फूल रहा है। कई वार्डो सहित कॉलोनी में भी यह रैकेट चलता है।कई बार रायपुर सहित अन्य जगहों से गाड़ियों में लड़कियों के साथ देखा भी गया है। इस बार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दानीटोला वार्ड में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है।दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां पर छह युवतियां और चार लड़के संदिग्ध अवस्था में पाए गए। लड़कियों में कुछ बाहर राज्य की भी है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ