NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन,संगोष्ठी,सेवा निवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन

 



विनोद गुप्ता 

नगरी।अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी के तत्वाधान में रविवार को सामाजिक उत्थान पर परिचर्चा संगोष्ठी एवं वर्ष 2020-24 में सेवानिवृत्ति हुए अधिकारी कर्मचारी का भव्य सम्मान समारोह साहू सदन नगरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंगद लाल साहू थे। अध्यक्षता कवल राम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि पुनीत राम साहू,विमल कुमार साहू सीइओ नगरी,रामलाल साहू,जिला संयोजक दयाराम साहू,रामू लाल साहू, वरुण किरण , पदुम साहू,  रस्मी साहू,अलका साहू थे।दीप प्रज्वलन, मां कर्मा की आरती के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोमश प्रसाद साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य, आगामी कार्य योजना, समाज के प्रति कर्मचारियों के कर्तव्य एवम सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान के साथ संपूर्ण कार्यक्रम पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का सम्मान,बच्चों के द्वारा गुरु वंदना नृत्य के साथ प्रस्तुत किया गया।

  अतिथियों ने सामाजिक उत्थान पर उद्बोधन देते हुए युवाओं, माताओं की सहभागिता,सर्वांगीण विकास की दिशा में कर्मचारियों की योगदान पर चर्चा की। सफलता पूर्वक सेवा प्रदान किए सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत  कर्मचारी भोजराज साहू,गोपाल साहू,सुंदर लाल साहू,तेज नाथ,मनोहर,चंद्र प्रकाश,धनेश कुमार,राम जी,हरी नाथ, ओम प्रकाश,हरी नाथ,देवेंद्र कुमार साहू का सम्मान किया गया।



  प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कौशल साहू, यशपाल साहू,विजय साहू,लोचन साहू, पवन साहू, भूषणसाहू , लक्ष्मी कांत साहू,सुरेश साहू,उपेंद्र साहू,दिनेश साहू, तहसील साहू समाज के पदाधिकारी योगेंद्र साहू,भुनेश्वरी साहू,सहदेव साहू,धनी राम साहू, गौतम साहू, पेमन साहू, लव कुमार साहू, लक्ष्मण साहू,अरुण साहू, अनराज साहू,भूनेश्वर साहू, दिनेश कुमार,टिकेश कुमार, अंगेश कुमार,सखा राम, उमराव साहू,नीरज साहू, पंकज साहू,  टिकेश्वर साहू ,ओंकार  साहू, प्रेमलाल साहू, पुनेश्वर कुमार, गौरी साहू ,आराधना साहू, सतरूपा साहू,चैन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार, निशा साहू, यशपाल साहू ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ