![]() |
| गंगरेल |
तटीय इलाकों में कराई गई मुनादी
![]() |
| वार्ड जलमग्न |
भूपेंद्र साहू
धमतरी।धमतरी एवं आसपास के जिलों में झमाझम बारिश से सभी बांध भर गए हैं। इसके अलावा निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति बन गई है। कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगरेल में बंपर आवक हो रही है। जिसकी वजह से मंगलवार दोपहर 1 बजे तक 9 गेट खोल दिए गए हैं।
पिछले दो दिनों से धमतरी सहित आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई है धमतरी, नगरी, सिहावा के अलावा कांकेर क्षेत्र में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। 10 सितंबर दोपहर 1 बजे तक की स्थिति में गंगरेल में 1 लाख 35000 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई थी। जहां से 9 गेट के माध्यम से लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। 95% का जल भराव हो चुका है।गंगरेल में पानी 31.084 टीएमसी हो चुका है। पानी का लेवल भी 348.26 मीटर हो गया है। कुछ देर बाद और पानी की जावक को बढ़ाया जा सकता है।
गंगरेल से छोड़ा जा रहा है पानी में रुद्री बराज में पहुंच रहा है। यहां पर 19 गेट के माध्यम से 25000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। इसके पूर्व महानदी के तटीय गांव में अलर्ट रहने के लिए मुनादी भी कर दी गई थी। इसी तरह सोंढूर, मुरूमसिल्ली और दुधावा बांध भी लबालब हो गया है। वहां से भी पानी की जावक जारी है।लगातार बारिश की वजह से धमतरी एवं आसपास के गांव में जल भराव की स्थिति बन गई है नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में पानी भर गया है। अर्जुनी थाना सहित कई कार्यालय में भी पानी घुस गया।
जिले में अब तक 973 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में एक जून से अब तक 973.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज की औसत वर्षा 88.2 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 141.5 मि.मी., कुरूद तहसील में 52.2 मि.मी., मगरलोड में 68.3 मि.मी., नगरी में 42.8 मि.मी., भखारा में 117.3 मि.मी., कुकरेल तहसील में 128 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 67 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।






0 टिप्पणियाँ