भखारा की घटना,ट्रक फरार
धमतरी। शुक्रवार दोपहर भखारा में रायपुर से आ रही दो पिकअप को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे एक पिकअप पलट गया। हादसे में दोनों पिकअप के 12 लोग घायल हो गये। जिसमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ईलाज के लिए भखारा अस्पताल ले जाया जायेगा। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर धमतरी की ओर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार अकोला महाराष्ट्र के कुछ लोग रायपुर होते हुए पिकअप में राजाराव पठार मेला सामान बिक्री करने के लिए जा रहे थे। जिसमें महिन्द्रा पिकअप सीजी 04 टीटी 3873 आगे चल रहा था। उसके पीछे बोलेरो पिकअप सीजी 04 एनयू 6146 पीछे चल रहा था। शुक्रवार दोपहर लगभग 1.45 बजे भखारा प्रवेश द्वार के पास रायपुर की ओर से आ रही ट्रक ने दोनों पिकअप को ठोकर मार दी जिससे पीछे चल रही पिकअप डिवाईडर और साईन बोर्ड में टकराने के बाद पलट गया। पलटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिसमें तीन गंभीर बताये गये हैं। सूचना मिलते ही भखारा तहसीलदार भूपेन्द्र चंद्राकर, नायब तहसीलदार विनोद कुमार बंजारे, थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे। घायलों को 108 एम्बुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग से भखारा अस्पताल ले जाया गया।बताया गया कि दोनों पिकअप को ठोकर मारने के बाद ट्रक एक सायकल को रौंदते हुए धमतरी की ओर फरार हो गया।
ये हुए हैं घायल,सभी धमतरी रेफर
हादसे में सुषमा 30 वर्ष, आशीष 25 वर्ष, अंकित 15 वर्ष, माला 25 वर्ष, बेनचुस 24 वर्ष, बेबी आईस 6 वर्ष, कपिल 4 वर्ष, बुजुर्ग अम्बादास 70 वर्ष और बुजुर्ग महिला हुकला सहित अन्य शामिल हैं।
इस संबंध में भखारा थाना प्रभारी लेख राम ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद है ट्रक फरार हो गया है। फुटेज में सिर्फ ट्रक दिखाई दे रहा है। आगे पीछे नंबर नहीं है पॉइंट दे दिया गया था। अब तक पकड़ में नहीं आया है। लगभग 12 लोग घायल हुए हैं।भखारा अस्पताल में इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया है।




0 टिप्पणियाँ