NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Current: बिजली विभाग की लापरवाही: धान कटाई के लिए गए किसान की करंट लगने से मौत

 


भूपेन्द्र साहू 

धमतरी । खेत में धान कटाई करने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत हो गई।परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप  लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चनागांव निवासी जयराम नेताम शुक्रवार सुबह अपने खेत में धान कटाई करने के लिए खेत गया हुआ था।हार्वेस्टर वाहन के लिए खेत में रास्ता बना रहा था।इस बीच खेत में टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया। जिसमें करेंट का सप्लाई हो रहा था।मौके पर ही किसान की मौत हो गई।


परिजन संजय मरकाम ने बताया कि एक सफ्ताह से विद्युत तार गिरा हुआ था।जिसकी जानकारी बिजली विभाग में दी गई थी।लेकिन विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। कहा गया था कि उसकी लाइन को बंद कर दिया गया है लेकिन उसमें करंट चालू था। किसान करेंट के चपेट में आ गया और दर्दनाक मौत हो गई।

इस संबंध में केरेगांव थाना प्रभारी टुम्मन लाल डड़सेना ने बताया कि सुबह चनागांव में किसान धान कटाई के लिए खेत गया हुआ था। आंधी तूफान में बिजली तार गिरा हुआ था जिसमें करंट सप्लाई था। करंट की चपेट में आने से तेज झटका लगा और उसकी मौत हो गई। शव पंचनामा के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ