NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई,पांच हाईवा जब्त



धमतरी। मंगलवार को भखारा तहसील के सेमरा क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन करते एक एक हाईवा जप्त किया, जिसे भखारा थाने में अभिरक्षा में रखा गया। इसी तरह धमतरी तहसील के दोनर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते तीन हाईवा और लीलर क्षेत्र से एक हाईवा को जब्त किया गया है। इन वाहनों को कलेक्टोरेट स्थित कम्पोजिट भवन में अभिरक्षा में रखा गया है।


 जिले के खनिज अधिकारी श्री हीरादास भारद्वाज ने बताया कि महानदी से लगे कोलियारी क्षेत्र में भी जेसीबी की सहायता से परिवहन के लिए प्रयुक्त रैंप को 2-3 जगहों पर क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री भारद्वाज ने यह भी बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ