धमतरी। गर्मी के दिनों में छुट्टियों में बच्चे अक्सर अपने रिश्तेदारों के घर जाकर समय व्यतीत करते थे उनके मनोरंजन के लिए साधन नहीं मिल पाता था।मनोरंजन के लिए लोग जगह की तलाश करते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष डिज्नीलैंड फनफेयर मीना बाजार मिशन ग्राउंड में लगाया जाता है। तेज बारिश के बीच संभलते हुए एक बार फिर मीना बाजार सोमवार 19 मई से प्रारंभ हो गया है। जो 15 जून तक चलेगा। रोजाना शाम 5 बजे से 10 बजे तक मीना बाजार खुला रहेगा।
संचालक सुधीर कांत सिन्हा ने बताया कि इस बार झूलों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि हवाई टावर, मारूति कार के साथ मौत का कुंआ, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, ड्रागन झूला, जोन स्टार झुला, बच्चों के लिए मिक्की माउस, जम्पिंग झूला, मेरी गो राउंड, वाटर बोट सहित दुकानें मनोरंजन स्टाल, खान-पान में भेलपुड़ी सहित कई स्टाल लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरा व गार्ड की व्यवस्था की गई है।




0 टिप्पणियाँ