धमतरी। शुक्रवार की शाम धमतरी अंचल में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई।इस दौरान कई जगह बिजली भी गिरने की सूचना मिली है।ऐसे ही रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटगांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के हाथ में मोबाइल था। आशंका है कि उस दौरान नेट चालू रहा होगा और बाड़ी तरफ जाने से बिजली मोबाइल के साथ उसे युवक तक पहुंच गया।
शुक्रवार शाम भटगांव निवासी रोहित सिंन्हा अपने काम से लौट कर घर आया था। अपने घर में बाथरूम में टाइल्स का काम को देखने के लिए रात में अपने घर के पीछे बाड़ी की ओर गया था। अचानक बिजली कड़क के गिरने से युवक का मोबाइल ब्लास्ट हुआ और जमीन में गिर गया। आवाज सुन कर उनके घर वाले वहां जाकर देखे और आसपास के लोग को बताए।लोगों ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन एवं रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को सूचना दी। तत्काल एंबुलेंस लेकर उनके घर से जिला अस्पताल लाए।जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ऐसे मौके पर लोगों को बार-बार यह सलाह दी जाती है कि आंधी तूफान बिजली के दौरान पेड़ पौधों के क्षेत्र में न रहे। घर के बाहर यदि हैं तो मोबाइल का इंटरनेट कनेक्शन जरूर बंद कर ले। मोबाइल का उपयोग बोलने के लिए भी बाहर ना करें। वरना ऐसा हादसा हो सकता है।



0 टिप्पणियाँ