NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Good News: बाघ के पद चिन्ह मिलने से वन विभाग में खुशी की लहर

  


धमतरी।जिले नगरी ब्लाक के अरसीकन्हार में बाघ की एंट्री हो गई है। अरसीकन्हार रेन्ज में बाघ के पद चिन्ह दिखाई दिए हैं। पद चिह्न दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने फारेस्ट अधिकारियों को दी। इसके तुरंत बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। उदन्ती सीतानदी के उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में वन अमला अरसिकन्हार पहुंचे मौके पर जांच करने पहुंचे। अधिकारियों को पगचिह्न के निशान मिले, जिससे यह संकेत मिला कि संभवतः इलाके में दो बाघों की मौजूदगी है। पुष्टि के लिये विभाग के द्वारा पद चिन्हों की प्लास्टर मोड भी लिया।


इसके साथ पद चिन्हों के आधार पर जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे है। वही बाघ की उपस्थित से एक तरफ़ विभाग में ख़ुशी की लहर है तो अरसी कन्हार रेंज में निवासरत ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट कर देर रात्रि घर से बाहर निकलने और बेवजह जंगल जाने के किए मना करने मुनादी करवाई है।उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने की पुष्टि 


अभ्यारण क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि पद चिन्ह मिले हैं और अभी हाल में जो तेंदुआ बुजुर्ग के ऊपर हमला किया था और वह घायल था जिसकी मौत हो गई, शायद इसी टाइगर के साथ उसकी झड़प हुई होगी।दो बैल मृत हालात में 20 दिन पहले मिले थे, जिसके शरीर को देखने पर भी ऐसा लग रहा है कि टाइगर द्वारा शिकार किया गया होगा। यहां पर ट्रेप कैमरा लगाकर टायगर की निगरानी की जाएगी ,तभी क्लियर हो पाएगा वास्तविकता क्या है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ