NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो कलयुगी पिता ने अपने 3 साल के मासूम की कर दी हत्या

 


 भूपेन्द्र साहू 

धमतरी।जिले में 3 साल के बच्चे को पिता ने ही टंगिया से मार डाला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।पिता ने रविवार आधी रात घटना को अंजाम दिया है।टंगिया से बच्चे के सिर को फोड़ डाला।भेजा बाहर आ गया।शराब के लिए पैसा नही मिलने से पत्नी से लड़ाई के बाद कलयुगी पिता ने दूसरे कमरे में ले जाकर हत्या कर दी।


दरसअल मामला दुगली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम आमदी की है। कलयुगी पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। मासूम रविवार रात खाना खा कर सो गया था। कलयुगी पिता का अपने पत्नी के साथ लड़ाई हुआ।ठीक इसी रात पिता ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक  नशेड़ी पिता संजय मरकाम ने अपने 3 वर्ष के मासूम बेटा संस्कार ( शौर्य )  की जमकर पिटाई कर दी।जिससे मासूम को एक कमरे से दूसरे कमरे में सुबह 4 बजे किसी को जानकारी दिए बिना अचानक ले गया।सुला दिया जिसके बाद पिता जिसके बाद अपने की 3 साल के बच्चे को टंगया से मार डाला।जिससे बच्चे का सिर फट गया।जिसे परिजन गंभीर अवस्था में नरहरपुर कांकेर के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इस बात की सूचना दुगली थाना पुलिस को लगी तो पुलिस ने आरोपी पिता संजय कुमार मरकाम पिता चिंताराम 34 वर्ष को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच में जुट गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ