NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अब युवतियां भी गांजा तस्करी में शामिल, पौने तीन लाख की महंगी बाईक में अपने दोस्त के साथ 12.53 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

 


धमतरी - नगरी मार्ग पर मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, 4.43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

धमतरी।थाना अर्जुनी को मुखबिर से  सूचना मिली कि ग्राम भोयना ग्राम पंचायत के पास (धमतरी–नगरी मार्ग) पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर तत्काल नाकाबंदी कर प्रभावी कार्यवाही की। नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों तिलेश सिंह ठाकुर, पिता संतोष सिंह, उम्र 27 वर्ष,निवासी वार्ड क्रमांक 03, गोपीबंद, पंडरिया,जिला कोरबा और तरूणा सिंह राजपूत, पिता शांतिलाल, उम्र 26 वर्ष
निवासी  सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कॉलोनी थाना कोतवाली, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


*जप्ती का विवरण:*
12.538 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमती 1,25,380रूपये
● 1 बजाज डोमिनार मोटरसाइकिल, कीमती 2,85,000 रूपये
4  मोबाइल फोन, कुल कीमती 33,500रूपये
●  कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 4,43,880/-रूपये उक्त समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

शौक ने गलत काम करने पर मजबूर किया

ज्ञात हो कि अब लोगों के शौक ने उन्हें गलत काम करने पर मजबूर कर देता है। ऐसे ही शौकीन युवती अपने दोस्त के साथ गांजा तस्करी जैसे जघन्य अपराध करने को मजबूर हो गई। उनके पास जो बाइक मिली वह बजाज की डोमिनार 400 रेसिंग बाइक से जिसकी कीमत 3:85 लाख रुपए से भी अधिक होती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ