NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: कुत्ता काटने से बच्चे सहित 10 लोग हुए घायल, सात को लाया गया जिला अस्पताल

भूपेंद्र साहू

धमतरी।एक तरफ कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई जा रही है और सुप्रीम कोर्ट सख्त भी नजर आते रहा है। दूसरी तरफ कुत्तों से होने वाली घटनाएं रुक नहीं रही है। गुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारागांव में बुधवार 14 जनवरी की सुबह कुत्ते के हमले से 10 -12 लोग घायल हो गए। जिसमें से सात लोगों को धमतरी जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।


बताया गया कि ग्राम नारागांव (सियादेही)में सुबह लगभग 9 बजे अचानक एक कुत्ते ने लोगों को काटना शुरु कर दिया। धीरे-धीरे वह लगभग 10 से अधिक लोगों को घायल कर दिया।7 लोगों को गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया जहां पर एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने की वजह से सभी को धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर इलाज किया गया। बुजुर्ग महिला नवल बाई मंडावी 65 वर्ष ने बताया कि चार-पांच महीना पहले उन्होंने कुत्ता पाला था। पिछले 10-15 दिन से वह कुत्ता गायब था। बुधवार सुबह अचानक वह अपने नाती मेहुल मंडावी 4 वर्ष को खेला रही थी उसी समय कुत्ता अचानक आया और नाती पर हमला कर दिया। उसको बचाने के दौरान उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान आस पड़ोस और वहां से गुजर रहे लोगों पर भी कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जिसमें योगेश्वरी मंडावी 30 वर्ष, दीपांशु गावड़े 5 वर्ष, पुष्पा साहू 45 वर्ष, बलिन करियाम 28 वर्ष, शिशुपाल सिंह 48 वर्ष घायल हो गए।तीन घायल को बालोद अस्पताल भेजा गया। बाकी सभी 7 गुरुर गए जहां से धमतरी लाया गया। आशंका है कि बीच में 15 दिन जो कुत्ता गायब था इसी दौरान उसको किसी पागल कुत्ते ने काटा है जिसकी वजह से यह पागल हो गया था। अब देखना होगा कि ऐसे मामलों में सरकार या न्यायालय किस प्रकार से संज्ञान लेती है

ज्ञात हो कि कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी लगातार आते जा रही है।उन्होंने 13 जनवरी को  ही कहा है कि अगर कुत्ते के काटने से किसी बच्चे बुजुर्ग की मौत हुई तो राज्य सरकार इसका मुआवजा देगी। पीठ ने कहा है कि हम केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब देह ठहराने जा रहे हैं। यह मुद्दा सदियों से चला रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि वह एबीसी नियमों को लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। याचिकाकर्ताओं और कुत्ते प्रेमियों को वास्तविकता से दूर रहने के चेतावनी दी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ