NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT सीमांकन विवाद: महानदी में ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन मामले में किया प्रदर्शन

 



धमतरी। महानदी के बीच ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर 2 चेन माउंटेन और कुछ हाइवा को ग्रामीणों ने जप्त किया। कई सालों से महानदी के बीच हो रहे रत खनन को लेकर सीमांकन की मांग कर रहे हैं।आरोप है सीमांकन, बड़े रकम मिलने के बाद रोक दिया जाता है।

 जिले में अचानक ग्राम दोनर के पास महानदी के बीच में ग्रामीणों ने धरना दे दिया।वहीं मौके से हाईवा और चैन माउंटेन को पकड़ा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध तरीके से रेत खदान चलाया जा रहा है। कई सालों से सीमांकन की मांग कर रहे हैं जो कि अब तक नहीं हो पाया है।सीमांकन नहीं होने की वजह से अवैध तरीके से रेत का उतखनन हो रहा है।मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ रही जहाँ विवाद की स्थिति बनी हुई थी।


जानकारी के मुताबिक ग्राम दोनर और लड़ेर दोनों गांव लगा हुआ है।महानदी की भी यही स्थिति है। दोनों गांव के बीच अवैध तरीके से रेत उत्खनन किया जा रहा है।लगातार शिकायत के बावजूद भी कोई लगाम नहीं लग पाया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांकन के लिए करीब 6 से 7 बार कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दे चुके हैं जिसके बाद भी महानदी का का सीमांकन नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से रेत माफियाओं द्वारा  अवैध तरीके से रेत उत्खनन किया जा रहा है। लगातार बड़ी मात्रा में रेत निकाला जा रहा है,अब गुस्साए ग्रामीणों ने महानदी के बीच पहुंचकर अवैध तरीके से कर रहे रेत खनन को बंद कर दो चैन माउंटेन और कुछ हाईवा को जप्त कर बस्ती में भेजा गया है। महानदी में ग्रामीण विरोध करने डटे हुए थे।ग्रामीणों की मांग है कि जब तक सीमांकन ना हो जाए तब तक कोई रेत खनन ना हो। अवैध तरीके से चल रहे रेत उत्खनन बंद हो और सीमांकन के बाद ही वैध तरीके से रेत का उत्खनन किया जाए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ